फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अब आधार सत्यापन के बाद ही मिलेगा वजीफा

अब आधार सत्यापन के बाद ही मिलेगा वजीफा

Sun, 09 Jun 2019 07:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
अब आधार सत्यापन के बाद ही मिलेगा वजीफा
अब आधार सत्यापन के बाद ही मिलेगा वजीफा
विज्ञापन

आवेदन के लिए 15 जून तक का समय है निर्धारित
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिछले सालों में छात्रवृत्ति को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थाओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के छात्रों की सूची और उनका आधार नंबर का ऑनलाइन सत्यापन कराने का निर्देश निदेशक समाज कल्याण ने दिया है। इसके बाद उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए एक से 15 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों का डाटाबेस तैयार कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिले के 10 वीं और 11 वीं के छात्रों के आधार कार्ड का अब ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। सब कुछ सही मिलने पर ही छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने के कारण छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की गुंजाइश बहुत कम बचेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी इंटरमीडिएट तथा हाईस्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। आधार नंबर से छात्र का नाम, पिता और पति का नाम, पता आदि का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को आवेदन फार्म में भरने के बाद भी आवेदन पत्र जमा होगा। ऐसे में सभी छात्रों के पास आधार नंबर होना चाहिए। जिनके पास आधार नंबर नहीं हैं, वह अपना आधार बनवा लें और कालेज को उपलब्ध करा दें। ताकि, उन्हें वजीफा का लाभ मिल सके।
----
पिछले साल का लंबित डाटा करें दुरुस्त
मंझनपुर। पिछले सत्र 2018-19 में अनुसूचित जाति और अनसूचित जनजाति के छात्रों का डेटाबेस अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। इसके मुताबिक, छात्र ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति, वर्तमान स्टेट्स और अन्य साक्ष्य लेकर 17 जून तक अपना डाटा दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन


-------
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 जून को
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित होगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह आठ बजे से होगा। आपका दान किया हुआ रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को यहां से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है। यही वजह है कि इसे ‘महादान’ कहा जाता है। आपके रक्त की बूंद का हर कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। इसकी कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस साल भी शविर का आयोजन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर होने जा रहा है।

रक्तदान के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
0 रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है।
0 एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है।
0 रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं।
0 इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
0 रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
0 लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
0 आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
0 रक्तदान के बाद शरीर में तेजी से नया रक्त बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed