{"_id":"5cfbc871bdec22076f512b31","slug":"15600047143-kaushambi-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी रोज आ सकते हैं सीएम, दोआबा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी रोज आ सकते हैं सीएम, दोआबा अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी दिन आ सकते हैं सीएम, दोआबा अलर्ट
- मुख्यमंत्री को करना है प्रदेश के किसी एक जिले का औचक निरीक्षण
- कलक्ट्रेट से लेकर एसपी कार्यालय तक की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने में जुटे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी रोज आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर दोआबा अलर्ट हो गया है। कलक्ट्रेट व एसपी ऑफिस से लेकर अन्य सभी सरकारी कार्यालयों की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।
सीएम योगी को जल्द ही प्रदेश के किसी एक जिले का औचक निरीक्षण करना है। वह कब और कहां जाएंगे, अभी यह साफ नहीं है। पर, शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है। शासन का पत्र मिलने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों ने पसीना छोड़ दिया है। उन्हें डर है कि कहीं सीएम अचानक यहीं न आए जाएं। संभावित आगमन को लेकर जिम्मेदारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शनिवार को देखा गया कि एसपी प्रदीप गुप्ता ने अपने दफ्तर के कर्मचारियों के साथ ही कोतवालों व अन्य ऑफिसों में कार्यरत मातहतों को भी चौकन्ना कर दिया। वहीं, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों को सावधान रहने की हिदायत दी। इसके बाद कर्मचारियों ने साफ-सफाई आदि का कार्य कराना शुरू कर दिया है। कुछ गांव भी तलाशे जा रहे हैं। जिनका सीएम को निरीक्षण कराया जा सके।