फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली विभाग की लापरवाही से तीन गोवंश की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से तीन गोवंश की मौत

Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से तीन गोवंश की मौत
बिजली विभाग की लापरवाही से तीन गोवंश की मौत
विज्ञापन

- डकशरीरा गांव में खेत पर काफी नीचे से खींचा गया था तार
अमर उजाला ब्यूरो
महेवाघाट। बिजली विभाग की लापरवाही से तीन अन्ना गोवंश की मौत हो गई। खेत में काफी नीचे से गुजरे तार की चपेट में मवेशी आए थे। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
महेवाघाट कोतवाली के डकशरीरा गांव में शुक्रवार को एक गाय तार की चपेट में आ गई थी। यह गाय अन्ना थी। गांव के लोगों ने बिजली विभाग को खबर दी लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। जिसके कारण उसी स्थान पर दो अन्य गाय भी करंट की चपेट में आ गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा है। तीनों गाय के शव खेत में पड़े हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल वह मामले का पता कराते हैं।
विज्ञापन


सांड को बचाने में ऑटो पलटा, दंपति समेत छह जख्मी
- सैनी कोतवाली के थुलगुला गांव के समीप हुआ हादसा
फोटो नं-16-हादसे में घायल नूरजबी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के थुलगुला गांव के समीप शनिवार की दोपहर सड़क पर अचानक आए सांड़ को बचाने में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हुआ पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दंपति समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। दंपति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के दारानगर निवासी मोहम्मद शाकिल (45) अपनी पत्नी नूरजबी के साथ दवा लेने प्रयागराज गया था। दोपहर को वह लोग सैनी पहुंचे। यहां से ऑटो पर बैठकर वह लोग घर जा रहे थे। थुलगुला गांव के समीप अचानक सड़क पर एक सांड़ आ गया। सांड को बचाने में चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। जिसमें दंपति को काफी चोट आई हैं। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी सिराथू लाया गया जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शाकिल के मुताबिक विक्रम में उनके अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे। सभी को हल्की चोट आई थी। वह लोग सिराथू तक उनके साथ इलाज कराने आए थे। इसके बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed