फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था वाटर पार्क, रिपोर्ट दर्ज

चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था वाटर पार्क, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था वाटर पार्क, रिपोर्ट दर्ज
चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था वाटर पार्क, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- 27 लाख के बकाए पर छह महीने पहले काटा गया था कनेक्शन
- प्रयागराज-कौशाम्बी के बार्डर पर स्थित है फन गांव
फोटो नं-12
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। प्रयागराज-कौशाम्बी बार्डर पर स्थित फनगांव (वाटर पार्क) चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था। शनिवार को विजलेंस के एएसपी कपिलदेव सिंह ने दो जनपदों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने संचालक के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिपरी कोतवाली के कादिलपुर में फन गांव है। यहां 22 किलोवाट का विद्युत भार स्वीकृत है। फन गांव पर 27 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था। बकाए के भुगतान के लिए गांजा स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेश गौतम ने संचालक परमजीत सिंह पर दबाव बनाया। इसके बाद भी उन्होंने बकाए बिल की अदायगी नहीं की। पैसा नहीं जमा होने के कारण छह महीने पहले जेई ने फन गांव की बत्ती गुल कर दी। इसके बाद भी संचालक ने ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ दी। मीटर से भी सप्लाई नहीं लिया गया था। इसकी जानकारी किसी ने विजलेंस वाराणसी के एएसपी कपिल देव सिंह को दी। शनिवार को वह प्रयागराज और फतेहपुर की विजलेंस टीम के साथ फन गांव पहुंचे। यहां पर बिजली का कनेक्शन मिला। लोड भी बराबर का चल रहा था। इस पर उन्होंने उपकेंद्र के जेई को बुलाकर बिजली कटवा दी। फन गांव के संचालक प्रयागराज निवासी परमजीत सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से दो राष्ट्रीय पक्षी की मौत, शव नोच कर खा गए कुत्ते
-सिराथू तहसील के भानीपुर एवं मीरापुर के जंगलों में पाए गए मृत मोरों के शव
- ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने दफनाया शव
सिराथू/कड़ा। आसमान से बरस रही आग के कारण पशु-पक्षियों का जीवन संकट में है। शनिवार को सिराथू तहसील के मीरापुर एवं भानीपुर गांव के जंगल में दो मोर के शव मिले। एक शव को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मोरों के शव दफना दिए। वन विभाग का कहना है कि मोरों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ा क्षेत्र के जंगलों में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर पाए जाते हैं। इन दिनों आसमान से बरस रही आग ने इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षियाेें को भी बेहाल कर दिया है। शनिवार की सुबह भानीपुर गांव के बाहर ग्रामीणों ने मोर का शव देखा। राष्ट्रीय पक्षी का शव कुत्ते नोंच रहे थे। इसी तरह से मीरापुर गांव के बाहर आम की बाग में भी एक मोर का शव पड़ा पाया गया। दो-दो मोर के शव पड़े होने की खबर ग्रामीणों ने सिराथू के वन क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव को दी। उन्होंने मौके पर वन कर्मियाेें को भेज कर दोनों मोर के शव कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक का पोस्टमार्टम कराया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों मोर की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed