{"_id":"5cf7dd3cbdec220750609d70","slug":"155974789418-kaushambi-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कराया दफ्तर सील, बालू माफिया ने तोड़वाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कराया दफ्तर सील, बालू माफिया ने तोड़वाया ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दफ्तर कराया सील, बालू माफिया ने तोड़वाया ताला
ताला तोड़कर अंदर खड़े ट्रक को निकाल ले गए चालक
माफिया के मुंशी, मैनेजर के खिलाफ खान निरीक्षक ने दर्ज कराया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बालू माफिया पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का खौफ नहीं है। डीएम-एसपी ने छापेमारी कर अवैध खनन/परिवहन के आरोप में जिस माफिया के दफ्तर को सील कराया उसका ताला तोड़कर अंदर खड़े ट्रक निकाल लिए गए। इसे लेकर बुधवार को दिनभर चर्चा होती रही।
बताया जाता है कि महेवाघाट के यमुनापुर स्थित कुछ खंड का पट्टा केके एसोसिएट के नाम पर था। यह पट्टा निरस्त कर दिया गया। आरोप है कि घाट के समीप रामनगर में सत्ता दल के एक विधायक के इशारे पर अवैध खनन कराया जाने लगा। इसकी जानकारी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को काफी दिनों से मिल रही थी। सोमवार रात डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले खनन कराने वाले लोग भाग निकले। घाट के समीप ताजी खुदी हुई बालू का ढेर मिला। इसके अलावा 18 ट्रक मौके पर खड़े मिले। ट्रक चालक भाग निकले थे। इस दौरान घाट संचालक का मैनेजर कादीपुर निवासी देवीशंकर उर्फ गुड्डन तिवारी और मुंशी मनोज कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। खनन कारोबारी के भवन के अंदर काफी ट्रक थे। इस पर डीएम ने दफ्तर में ताला बंद कराकर सीओ सदर एसएन पाठक को चाबी सौंप दी। इधर मुंशी और मनेजर हवालात में थे और दूसरी तरफ इन्हीं के इशारे पर डीएम की तरफ से सील कराए गए भवन के गेट का ताला तोड़कर सारे ट्रक गायब कर दिए गए। इसे लेकर मुख्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सीओ सदर एसएन पाठक का कहना है कि ताला तोड़ने की जानकारी मिली है। पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर की जाएगी।
-----------
रामकथा सात से
बारा। सदर तहसील के भिखागर्ग का पुरवा गांव में सात जून से शिव स्वरूप ब्रम्हचारी जी महराज के सानिध्य में राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा 13 जून तक होगी। कथा व्यास आचार्य राममूर्ति मिश्र लोगों को कथा सुनाएंगे। यह जानकारी आयोजक पंडित शंकर दयाल पांडेय ने दी।
विज्ञापन
--------
नवनीत ने यूपीएसईईई में हासिल की 59 वीं रैंक
फोटो नं-15
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कस्बे के नवनीत जायसवाल ने यूपीएसईईई की परीक्षा में सफलता हासिल की है। नवनीत को परीक्षा में 432 अंक मिले हैं। ओबीसी कोटे से उसे 59 वीं रैंक मिली है। नवनीत की सफलता से उसके परिवार व बाजार के लोगों में खुशी है। नवनीत के पिता विनय जायसवाल ने बताया कि बेटा बचपन से ही होनहार था। इससे पहले उसका चयन जेईई में हो चुका है। जेईई एडवांस में भी वह शामिल हुआ था।