फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाषण में राज व निबंध में रितिक सिंह अव्वल

भाषण में राज व निबंध में रितिक सिंह अव्वल

Wed, 05 Jun 2019 08:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
भाषण में राज व निबंध में रितिक सिंह अव्वल
मंझनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में पर्यावरण को जानो विषय पर गोष्ठी, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ किरन त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण से ही हम सभी का अस्तित्व है। इसके संरक्षण को जीवन का एक अभिन्न हिस्सा समझना चाहिए। रामहित त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करनी चाहिए। विज्ञान संचारक आयुष कुमार साहू ने पर्यावरण की रक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय सहमंत्री रिचा पांडेय ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में राज त्रिपाठी प्रथम, अमन गुप्ता द्वितीय, सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वही निबंध प्रतियोगिता में ऋतिक सिंह प्रथम, अभिषेक साहू द्वितीय, यश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। सभी अव्वल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों ने मिलकर विद्यालय कैंपस को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शैलेश अग्रहरी, नगर मंत्री आर्यन गुप्ता, रामयश त्रिपाठी, सहित विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed