फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चुनाव को लेकर मंडी में खड़े हो गए वाहन, मुसाफिरों को संकट

चुनाव को लेकर मंडी में खड़े हो गए वाहन, मुसाफिरों को संकट

Sat, 04 May 2019 08:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर मंडी में खड़े हो गए वाहन, मुसाफिरों को संकट
चुनाव को लेकर मंडी में खड़े हो गए वाहन, मुसाफिरों को संकट
विज्ञापन

रोडवेज और चंद प्राइवेट बसें ही दिखीं रोड पर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों के लिए प्राइवेट वाहनों को नवीन मंडी ओसा में खड़ा करा दिया गया है। जिसकी वजह से शनिवार को जिले की सड़कों पर वाहनों का संकट रहा। रोडवेज की जो बसें आ भी रही थी, उसमें मुसाफिर भूसे की तरफ भरे रहे।
चुनाव को लेकर वाहन स्वामियों को पहले से ही नोटिस भेजी जा चुकी थी। शनिवार को वाहन मंडी में खड़े कराएं जाने लगे। इसकी वजह से सड़कों पर प्राइवेट बसों का खासा संकट रहा। मंझनपुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर जो भी रोडवेज की बसें आ रही थी, उनमें मुसाफिर भूसे की तरह भरकर ढोए जा रहे थे। मंझनपुर से धाता जाने वाले मार्ग पर एक भी बस नहीं है। इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को टेंपो का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह सिराथू-करारी मार्ग पर भी वाहन काफी कम चले। इस मार्ग पर रोडवेज की बसें काफी कम है।
विज्ञापन

-------

बैंक ने भी बढ़ाया वोटर जागरूकता की तरफ कदम
बड़ौदा की सभी शाखा में मतदाताओं को दिया जा रहा आमंत्रण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने वोटरों को जागरूक करने के लिए आमंत्रण देना शुरू कर दिया है।
बैंकों में स्वीप के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज और अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक दिनेश मिश्र की तरफ से छह मई को मतदान करने की अपील चस्पा कराई गई है। लोकतंत्र में भागीदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी जैस स्लोगन के साथ वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। एलडीएम ने बताया कि बैंक आने वाले ग्राहकों को आमंत्रण पत्र भी बांटा जा रहा है। इसके अलावा मतदान से जुड़ी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके मतदान सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed