फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अब सात दिनों में पते पर घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस

अब सात दिनों में पते पर घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 06 Apr 2019 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
अब सात दिनों में पते पर घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस
अब सात दिनों में पते पर घर पहुंचेगा ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

सारथी साफ्टवेयर की मदद से तैयार डीएल लखनऊ से ही होगा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ड्राइविंग लाइसेंस मिलने में लेट लतीफी सहित अन्य शिकायतों से अब निजात मिल जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सारथी साफ्टवेयर की मदद से अब सीधे लखनऊ से ही डीएल जारी होगा। हफ्ते भर के अंदर आवेदक के पते पर उसके घर पहुंच जाएगा। ऐसा नहीं होने पर जारी करने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगेगा। आवेदक टोल फ्री नंबर देरी की शिकायत भी दर्ज करा सकेगा।

परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस देरी से मिलने की शिकायतों पर गंभीरता दिखाई है। अब तक एमटेक और रोजमार्टा नामक कंपनियों के साथ परिवहन निगम ने स्मार्ट कार्ड डीएल के लिए अनुबंध किया था। इन्हीं कंपनियों के प्रतिनिधि विभिन्न जिलों के कार्यालयों में डीएल बनाने के लिए फोटो खींचने एवं प्रमाणपत्रों के वेरीफिकेशन का काम करते हैं। कौशाम्बी में एमटेक के पास यह जिम्मेदारी है। नई व्यवस्था में अब डीएल जारी करने का टेंडर परिवहन विभाग ने कार्यदायी संस्था मे. स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में इस संस्था के प्रतिनिधि अब यह काम करेंगे। हालांकि इनके पास केवल फोटो खींचने, प्रमाण पत्रों के वेरीफिकेशन का काम ही होगा। जिला एंव मंडल स्तर पर कार्ड नहीं जारी होगा। पहले वाली एजेंसी जिले से ही आवेदक के पते पर कार्ड भेजती थी। अब डीएल सीधे लखनऊ स्थित केंद्रीय कृत कार्यालय में बनेगा। वहीं से सीधे आवेदक के पते पर भेजा जाएगा। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि अप्रैल माह से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed