{"_id":"5c97d61bbdec2213eb738032","slug":"151553454619-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 दिन बाद भी नहीं बदला गया सिहोरी का फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 दिन बाद भी नहीं बदला गया सिहोरी का फुंका ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
87 दिन बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर
सिहोरी उपरहार गांव में ढिबरी की रोशनी में कामकाज करने को लोग मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
टेंढ़ीमोड़। विद्युत उपकेंद्र सैंता से जुड़े सिहोरी उपरहार गांव का ट्रांसफार्मर 87 दिन बाद भी नहीं बदला जा सका। इससे गांव की दो हजार आबादी ढिबरी की रोशनी में घरेलू कामकाज करने को मजबूर है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
बताया जाता है कि सिहोरी उपरहार गांव की दो हजार की आबादी के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 27 जनवरी को ओवरलोड के चलते फुंक गया था। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर अधिकारियों से बिजली आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की। ग्राम प्रधान अल्ताफ अहमद ने बताया कि तीन महीने से गांव के लोग ढिबरी जलाने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि लिखित शिकायत जेई व एक्सईएन से भी की जा चुकी है।इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
--------
प्रसव केंद्रों का हाल जानने आ रही एनएचएम टीम
फोटो-5
मंझनपुर। एनएचएम की टीम जिले के चिकित्सालय और प्रसव केंद्रों की हकीकत खंगालेगी। इसको लेकर सभी चिकित्सालयों में जिम्मेदारों को अलर्ट कर दिया गया है। टीम के चार दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं है। सीएमएस डॉ दीपक सेठ ने बताया कि एनएचएम की सेंट्रल टीम चार दिवसीय दौरे पर आ रही है। 25 से 29 मार्च तक सभी चिकित्सालयों का टीम के सदस्य निरीक्षण करेंगे।