{"_id":"5c895214bdec22143f7571bd","slug":"151552503316-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के ससुरालियों ने दंपति को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के ससुरालियों ने दंपति को किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव में मंगलवार शाम बेटे के ससुरालियों ने एक दंपति की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
उदिहिन बुजुर्ग निवासी मेवालाल ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह सौरई की एक युवती से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद बीवी अलग रहने की जिद करने लगी। नहीं मानने पर मायके चली गई और दहेज प्रताड़ना का फर्जी केस दर्ज करा दिया। पीड़ित की मानें तो अब मुकदमे में पैरवी करने जाने पर बीवी के साथ अन्य ससुराली भी उसे धमकाते हैं। बताया कि मंगलवार शाम ससुराल के करीब आधा दर्जन लोगों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर पिता महेश व माता की घर में घुसकर पिटाई की। साथ ही 20 हजार रुपये भी लूट ले गए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद बुधवार को पीड़ित ने एसपी से शिकायत की एसपी प्रदीप गुप्ता ने पइंसा एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई रने का निर्देश दिया है।