{"_id":"5c55e638bdec227382446dbe","slug":"151549133368-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र चिकित्सालय की बस ने श्रद्धालु को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सालय की बस ने श्रद्धालु को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं.9
नेत्र चिकित्सालय की बस ने श्रद्धालु को रौंदा, जाम
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अनेठा गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। अनेठा गांव के समीप शनिवार सुबह नेत्र चिकित्सालय की बेकाबू बस ने प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब आधे घंटे तक सिराथू-धाता मार्ग जाम रखा। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के तेलियन का पूरा (कइमा) गांव का राजेश उर्फ रज्जन (25) पुत्र समोधी खेती में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार सुबह वह अपनी मां सुखरानी के साथ प्रयागराज कुंभ जा रहा था। गांव के चौराहे से साधन नहीं मिलने के कारण मां-बेटे पैदल ही अनेठा तक पहुंच गए। अनेठा में सड़क पार करते वक्त चित्रकूट की एक नेत्र चिकित्सालय की बस ने राजेश को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। हादसे से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर सिराथू-धाता मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद मार्ग बहाल कराया। युवक को रौंदने के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि भागते वक्त बस ने उदिहिन स्थित ग्रामीण बैंक के फील्ड मैनेजर की बाइक में भी टक्कर मार दी थी। इससे उन्हें मामूली चोट लगी है।