फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दिया और उमरांवा बालू घाट का पट्टा निरस्त

दिया और उमरांवा बालू घाट का पट्टा निरस्त

Thu, 31 Jan 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
दिया और उमरांवा बालू घाट का पट्टा निरस्त
मंझनपुर । सरायअकिल थाने के दिया व महेवाघाट के उमरांवां बालू घाट का पट्टा गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरस्त कर दिया है। दोनो पट्टेधारकों को अवैध खनन व पट्टा नियमों का उल्लंघन करने पर पांच साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। खनन कार्य नहीं होने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाने के दिया स्थित खंड संख्या 11/3-4 बालू घाट का पट्टा श्रीमनी गुप्ता व उमरांवा के खंड संख्या 15/41-42 का पट्टा सैयद साहिल अली के नाम से आवंटित था। दोनो पट्टेधारक खनन विभाग की निर्धारित रॉयल्टी की किस्त नहीं अदा कर रहे थे। बार-बार चेतावनी के बाद किस्त की अदायगी न करना और बोट के सहारे अवैध खनन कराने की रिपोर्ट खान निरीक्षक ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपी। खान निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएम ने दोनो पट्टों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा पट्टेधारकों को पांच साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। खान निरीक्षक ने बताया कि दिया में अवैध खनन की जांच के दौरान उन पर हमला भी हुआ था। डीएम की कार्रवाई की कार्रवाई से अवैध खनन करने वाले अन्य पट्टाधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


यमुना की धारा में बनाए गए रास्ते को खुलवाया
चायल। पिपरी थाने के औधन यमुना घाट के सामने प्रयागराज की सीमा में कारोबारियों ने यमुना की धारा रोककर सड़क बना डाली थी। गुरुवार को एसडीएम चायल, सीओ व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे खान निरीक्षक ने रास्ता खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औधन बालू घाट के रास्ते प्रयागराज के पट्टेधारक बालू का परिवहन कर रहे हैं। रास्ते में यमुना की धारा पड़ी तो उसे कुछ दूर तक पाट दिया। इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा को मिली तो उन्होंने खान निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। गुरुवार को खान निरीक्षक राज रंजन, एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीओ राजकुमार त्रिपाठी व पिपरी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर धारा में बनी सड़क को खान निरीक्षक ने खुदवाते हुए पानी के प्रवाह का निर्बाध किया। इसके बाद मामले की जानकारी प्रयागराज के अधिकारियों को दे दी गई।


उमरांवा में नहीं थम रहा बोट से अवैध खनन
मंझनपुर। महेवाघाट थाने के उमरांवां यमुना घाट पर बालू का अवैध खनन कराया जा रहा है। कारोबारी बोट के सहारे चित्रकूट की बालू गिरवाकर वाहन चालकों के हाथों बेंच रहे हैं। उमरांवां बालू घाट का पट्टा खनन विभाग द्वारा आवंटित किया गया था। खंड में बालू नहीं होने के कारण पट्टेधारक ने किस्त की अदायगी नहीं की। किस्त नहीं मिलने पर खान निरीक्षक ने सप्ताह भर पहले रवन्ने की साइट बंद कर दिया। इसके बाद वहां पर बालू का अवैध कारोबार चल पड़ा। नावं के सहारे प्रतिदिन दस से 12 ट्रक बालू गिरवाकर बेंची जा रही है। मोटी बालू होने के कारण वाहन चालक बगैर रवन्ने के भी परिवहन करते देखे जा रहे हैं। महकमे के जिम्मेदार नाव के सहारे हो रहे अवैध खनन की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed