{"_id":"5bce259cbdec2269bf7d6ec0","slug":"151540236700-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से युवक की मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमामगंज। शोभना गांव के एक युवक की सोमवार सुबह डेंगू ने जान ले ली। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोभना निवासी सचिन सिंह (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। करीब हफ्ते भर पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसको नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आराम नहीं मिलने पर प्रयागराज में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि चेकअप के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। इसी अस्पताल में सोमवार सुबह सचिन की सांस थम गई। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। गांव में कोई और पीड़ित होगा तो टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा।