फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करवरिया बंधुओं के परिजनों पर धोखाधड़ी का केस

करवरिया बंधुओं के परिजनों पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
करवरिया बंधुओं के परिजनों पर धोखाधड़ी का केस
मंझनपुर (कौशाम्बी)। करवरिया बंधुओं के पट्टीदारों पर नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। एफआईआर उनके चाचा, चचेरे भाई, ग्राम सभा के सेक्रेटरी, मृतक दादा की बीवी होने का दावा करने वाली महिला, उसके तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हुई है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलबुला निवासी पवन कुमार दुबे उर्फ अन्नू महाराज ने बताया कि पूर्व बसपा सांसद कपिलमुनि करवरिया के सगे दादा स्व. श्यामनारायण उर्फ मौला महाराज उनके मामा थे। पवन के मुताबिक अपने जीवित रहते मामा ने धाता के करिकान गांव की पूरी प्रापर्टी उनके नाम कर दी थी। 2001 में मामा की मौत हो गई। इसके बाद वह मामी बृजरानी की देखभाल करते रहे। 31 जनवरी 2017 को मौत से पहले मामी ने सदर तहसील क्षेत्र के चकभाम्भा गांव की पूरी संपत्ति भी उनके नाम लिख दी। बताया कि इसके बाद कपिलमुनि करवरिया के सगे चाचा लीलाधर और चचेरे भाई पुष्पराज करवरिया ने मृतक मामा श्यामनारायण की बीवी होने का दावा करने वाली मवई केवट गांव की महिला रामादेवी को आगे किया।
विज्ञापन



सेक्रेटरी मो. नजर से साठगांठ करके इन लोगों ने रामादेवी व उसके बेटे देवराज, राजन तथा राजू का नाम गांव के परिवार रजिस्टर में दर्ज करा दिया। इसमें धाता का ही कामता गवाह बना। इसकी जानकारी होते ही वारिस पवन उर्फ अन्नू महाराज ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान शिकायतकर्ता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करके परिवार रजिस्टर में फर्जी लोगों का नाम दर्ज कराने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed