{"_id":"5ba545d4867a55014042e0a8","slug":"151537557972-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप कार्यकर्ता ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप कार्यकर्ता ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन को शुक्रवार सुबह विहिप कार्यकर्ता ने बेटे व साथी संग मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने लूट का भी आरोप लगाया। हालांकि उसने तहरीर सिर्फ पिटाई की दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना स्थित सेवक का पूरा निवासी अवधेश कुमार पुत्र बंशीधर ने बताया कि वह कमालपुर पेट्रोल पंप में सेल्समैन है। गुरुवार सुबह कमालपुर गांव के ही अफजाल ने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया। रुपये मांगने पर अपशब्द कहते हुए पिटाई कर दी। इसी बीच सौरई बुजुर्ग गांव में रहने वाला उसका साथी और विहिप कार्यकर्ता राकेश पांडेय अपने बेटे नीरज के साथ आ धमके। उसने भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी आठ हजार रुपये भी लूट ले गए। हालांकि पीड़ित ने लूट की तहरीर पुलिस को नहीं दी। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पंप में घुसकर पिटाई करने का केस दर्ज कर लिया है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।