फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सर्किल की प्रमुख कोतवालियों में तैनात होेंगे चार इंस्पेक्टर

सर्किल की प्रमुख कोतवालियों में तैनात होेंगे चार इंस्पेक्टर

Fri, 15 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सर्किल की प्रमुख कोतवालियों में तैनात होेंगे चार इंस्पेक्टर
मंझनपुर/करारी। दोआबा में तीनों सर्किल की प्रमुख कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अब अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। अपराध, प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए सबकी अलग जिम्मेदारी होगी। सबका अपना अलग काम होगा। डीजीपी का पत्र मिलते ही एसपी ने काबिल इंस्पेक्टरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले में मंझनपुर, सिराथू और चायल समेत कुल तीन सर्किल हैं। मंझनपुर खुद, सिराथू सर्किल की सैनी और चायल सर्किल की पूरामुफ्ती कोतवाली में चार-चार कोतवालों की तैनाती की जाएगी। चार में एक प्रभारी निरीक्षक होगा, जो सभी कामों की मॉनीटरिंग करेगा। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर को प्रशासन, दूसरे को अपराध और तीसरे को कानून व्यवस्था संभालने का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके बाद भी अपराध नहीं रुका तो जिम्मेदारों की खैर नहीं होगी। जिसके स्तर से चूक होगी, उस निरीक्षक को लाइन का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ होना चाहिए इंस्पेक्टर
मुख्य प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ होना चाहिए। बाकी प्रशासन, अपराध और कानून व्यवस्था संभालने का जिम्मा किसी भी इंस्पेक्टर को सौंपा जा सकता है। इसके बाद एसपी ने अब निरीक्षकों की सूची खंगालनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही सर्किल की तीनों प्रमुख कोतवालियों में चार-चार निरीक्षक तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा को भी मिल सकता है प्रभार
डीजीपी का स्पष्ट निर्देश है कि किसी कोतवाली में यदि चार के बजाए तीन निरीक्षक ही पोस्ट हैं तो वहां का मुख्य प्रभारी निरीक्षक अपने विवेक से किसी भी दरोगा को अतिरिक्त प्रभार दे सकता है। इसके लिए उसे एसपी की सहमति लेनी पड़ेगी। बतादें कि इस निर्देश के बाद निरीक्षकों में क्रीम कोतवालियों का प्रभार हथियाने की होड़ लग गई है।


मंझनपुर में पहले से ही दो इंस्पेक्टर पोस्ट हैं। आवश्यक्ता के हिसाब से तीनों कोतवालियों में और निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। सभी का काम बांट दिया जाएगा। डीजीपी का निर्देश प्राप्त हुआ है।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed