{"_id":"59f233c64f1c1bc8678b7ccb","slug":"151509045190-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
-बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सफर पर 25 वाहनों का किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। सड़क पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने 25 वाहनों का चालान किया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से दिन भर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी विक्रांत सिंह ने बृहस्पतिवार को कोखराज के सिहोरी के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया। दो घंटे के अभियान में एआरटीओ ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सफर करने वाले 25 वाहन चालकों से अभिलेख देखने के बाद वाहनों का चालान किया। वाहन चालकों को हिदायत दी कि यातायात नियमों का हर हाल में पालन किया गया। जिससे सुगम यात्रा की अनुभूति हो। थोड़ी से चूक मेें जान जा सकती है। कहा वाहन चलाते समय कदापि मोबाइल और शराब का सेवन न करें। डिवाइडर पर वाहन आराम से निकालें। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से दिन भर वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।