फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दौड़ में संदीप और कविता अव्वल

दौड़ में संदीप और कविता अव्वल

Tue, 12 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में संदीप और कविता अव्वल
दौड़ में संदीप और कविता अव्वल
विज्ञापन

गोला फेंक में राघवेंद्र और सविता ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल।
आदर्श इंटर कालेज सरायअकिल में सोमवार को चायल संभाग की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। दौड़ में संदीप और कविता अव्वल रहे तो गोला फेंक में राघवेंद्र व सविता ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सबसे पहले तीन सौ मीटर की रेस हुई। इसमें नेशनल इंटर कालेज के संदीप कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तिलक इंटर कालेज कनैली के कुलदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मेजबान आदर्श इंटर कालेज के उदयशंकर पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर की सीनियर वर्ग बालिका की प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल की कविता देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदर्श इंटर कालेज की खुशबू और माला दुबे दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर की रेस में जूनियर बालक वर्ग में तिलक इंटर कालेज कनैली के संजय कुमार ने बाजी मारी। वहीं नेशनल इंटर कालेज के आशुतोष यादव और राधेश्याम इंटर कालेज कनैली के योगेंद्र यादव दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। आठ मीटर बालिका वर्ग जूनियर की दौड़ प्रतियोगिता में लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल की कोमल यादव प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं राधेश्याम सिंह इंटर कालेज कनैली की राधिका मौर्य और अंशू साहू दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग गोला थ्रो प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कालेज के राघवेंद्र कुमार मिश्र नेशनल ने प्रथम स्थान किया। वहीं प्रोहित कुमार नेशनल इंटर कालेज को दूसरे व आदर्श इंटर कालेज के शिवम केशरवानी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सीनियर बालिका वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज की सविता यादव ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कालेज भरवारी की लक्ष्मी देवी दूसरे क्रमांक पर रहीं। तीसरा स्थान आदर्श इंटर कालेज की तनु अग्रहरि को मिला। लंबी कूद में सरदार पटेल इंटर कालेज सरायअकिल के जयकरन अव्वल रहे। सौ मीटर दौड़ में आदर्श इंटर कालेज के आकाश ने प्रथम रहे। प्रतियोगिता से पहले कालेज के प्रधानाचार्य शंकर दयाल त्रिपाठी और प्रबंधक चंद्रदत्त मिश्र ने उद्घाटन किया। पहले दिन की खेलकूद प्रतियोगिता क्रीड़ाध्यक्ष रामसूरत की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed