{"_id":"59623db24f1c1ba7688b4910","slug":"151499610546-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित प्रिंसिपल ने प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित प्रिंसिपल ने प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज भरवारी में प्रधानाचार्या के निलंबन के बाद से विवाद गहरा गया है। निलंबित प्रिंसिपल ने प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोखराज थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कालेज का यह विवाद तूल पकड़ने लगा है। प्रधानाचार्र्या ने प्रबंधक व कमेटी के अन्य सदस्यों को अनियमितता के दायरे में खड़ा कर दिया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज भरवारी की प्रधानाचार्या नीलम को प्रबंधक राजेंद्र खुराना ने अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके बाद प्रबंधक ने प्रवक्ता रेखा सिंह को प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इसका नीलम ने विरोध किया था। उनका कहना था कि उनको गलत व अवैधानिक तरीके से निंलबित किया गया है।
निलंबित प्रिंसिपल का आरोप है कि उनको प्रबंधक राजेंद्र खुराना ने पीएफ खाते में जमा धनराशि मैनेजमेंट फंड खाते में जमा करने को कहा था। उन्होंने इंकार कर दिया था। इस पर उनको धमकी दी गई थी कि ऐसा न करने में उनको झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। इसके बाद दबाव बनाकर उनसे सात लाख रुपये का चेक निर्गत करवा लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी ही शिकायत पर कोआपरेटिव बैंक ने भुगतान देने पर रोक लगा दिया था। इससे प्रबंध तंत्र नाराज था। मामले में नीलम ने प्रबंधक राजेंद्र खुराना समेत पांच लोगों के खिलाफ कोखराज थाने में तहरीर दी है। एसओ बृजेश द्विवेदी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
निलंबित प्रिंसिपल ने प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर
प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ गंभीर आरोप
कोखराज थाने की पुलिस ने शुरू की जांच, विवाद गहराया