{"_id":"595bb3584f1c1bdd098b4806","slug":"151499181912-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता व गुणवता कर रखेंगे खयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता व गुणवता कर रखेंगे खयाल
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता व गुणवत्ता का रखें ध्यान: कमिश्नर
तहसील दिवस का जायजा लेने के बाद मंडलायुक्त ने किया मुआयना
फाइलों का रखरखाव ठीक न मिलने पर दो लिपिकों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल एवं आईजी रामित शर्मा ने मंगलवार को तहसील दिवस पर मंझनपुर पहुंचकर कार्रवाइयों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने तहसील दिवस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शितापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने तहसील का मुआयना किया। मुआयने के दौरान संग्रह अनुभाग में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिलने पर पटल सहायक सहित दो लिपिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश एसडीएम को दिया। कमिशभनर के मुआयने को लेकर तहसील के जिम्मेदारों में हड़कंप रहा।
मंडलायुक्त मंगलवार को आईजी के साथ तहसील दिवस पर मंझनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र सहित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि पर होने वाले किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। राजस्व के मामलों का निस्तारण किए जाने के लिए उन्होंने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाते हुए मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त के सामने बुद्धसेन पुत्र स्व. गनेश सिंह निवासी म्योहर ने पीडब्लूडी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने प्रकरण की जांच कराकर अवैध अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह चौबेलाल, शिव प्रसाद, दयाराम निवासी नसुल्लापुर मजरा एदिलपुर ने शिकायत किया कि आग लगने से उनका घर जल गया था। लेखपाल की मनमानी के चलते अनुदानित धनराशि नहीं मिल पा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को अनुदानित धनराशि तत्काल मुहैया कराने का निर्देश दिया। एक मामले में मंडलायुक्त ने तहसीलदार मंझनपुर को तत्काल रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। आईजी रामित शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को जनता की समस्याओं को सहानुभूति पूर्व निस्तारित कराने का निर्देश दिया। समस्याओं को सुनने के बाद कमिशभनर ने तहसील का मुआयना किया। सबसे पहले उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष के व्यवस्थित नहीं मिलने पटल सहायक को चेतावनी दी। संग्रह अनुभाग अभिलेख निरीक्षण किए जाने पर फाइलों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। इस पर उन्होंने पटल सहायक अशोक कुमार व फारूख सिद्दीकी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी फाइलों का रखरखाव व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम लालजी मिश्र, तहसीलदार अर्चना ओझा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूल की भूमि व पंचायत भवन पर कब्जा
पूर्व प्रधान ने एसडीएम की मामले की शिकायत
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील के रतगहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की भूमि व पंचायत भवन पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत पूर्व प्रधान व एक अन्य ने एसडीएम मंझनुपर से किया। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
रतगहा गांव में सड़क किनारे बंजर भूमि थी। इस भूमि पर प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराए जाने के लिए पंचायत प्रशासन की सहमति पर विद्यालय के नाम कर दिया गया था। विद्यालय निर्माण के बाद कुछ भूमि पड़ी थी। इस पर वर्ष 2006 में ग्राम प्रधान बने अरविंद यादव ने अवैध कब्जा कर लिया। अब विद्यालय की भूमि पर भवन निर्माण भी करा लिया। मामले की शिकायत मंगलवार को तहसील दिवस में पूर्व प्रधान अमर सिंह व करन सिंह ने एसडीएम मंझनपुर से की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आप ने बैठक कर बनाई रणनीति
मंझनपुर (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में जिला संयोजक महंत सिंह मौर्य ने कहा कि नगर पंचायतों के भ्रष्टाचार से आजिज आ चुके कस्बे के लोग स्वच्छ राजनीति का हिस्सा बनना चाह रहे हैं। यह मौका कस्बाइयों को आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। बैठक में विजय कुमार, राजीव, वीरेंद्र शर्मा, सुधीर, सुभाष, राज केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।