फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   150 students participate in the Atul Maheshwari Scholarship Examination

Kaushambi News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 150 छात्र-छात्राएं शामिल

Mon, 26 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
150 students participate in the Atul Maheshwari Scholarship Examination
अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 रविवार को श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, ओसा में संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के कुल 100 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। परीक्षा में कक्षा नौ के 31, कक्षा 10 के 33, कक्षा 11 के 68 और कक्षा 12 के 18 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी। परीक्षा संपन्न कराने में प्रधानाचार्य सीएल चौधरी, सुनील कुमार केसरवानी, अनिल पाल, अंकित कुमार सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, छोटेलाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

----वर्जन---

पहले भी इस परीक्षा में शामिल हो चुकी हूं। इस बार प्रश्नपत्र अच्छा लगा। पिछली परीक्षा में हुई गलतियों को ध्यान में रखकर तैयारी की थी। इस बार सवाल हल करते समय उन गलतियों को दोहराने से बचने का प्रयास किया। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-- गुलशन फातिमा, 11 वीं

प्रश्नपत्र ठीक था लेकिन तैयारी कम होने के कारण कुछ सवाल छूट गए। जिन विषयों की तैयारी अच्छी थी, उनके प्रश्न आसानी से हल कर लिए। उम्मीद है कि बाकी सवालों के जवाब सही होंगे और अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--सृष्टि , 11वीं

दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुआ हूं। मेरा उद्देश्य छात्रवृत्ति हासिल कर आगे की पढ़ाई पूरी करना है। ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

-- प्रभात चौधरी, 12 वीं

पहली बार परीक्षा में शामिल हुआ। प्रश्नपत्र आसान था और सभी प्रमुख विषयों से सवाल पूछे गए थे। अनुभव अच्छा रहा। आगे चलकर सेना में भर्ती होना चाहते हूं।
-- अंबुज यादव, 12 वीं

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

अतुल माहेश्वरी का परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed