फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   150 families of Rohi village are in darkness for 15 hours, trouble

15 घंटे से अंधेरे में है रोही गांव के 150 परिवार, परेशानी

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
150 families of Rohi village are in darkness for 15 hours, trouble
नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही में लगा 250 केवीए के ट्रांसफारमर की केबल में सोमवार की सुबह आग लग गई। इस वजह से बस्ती के 150 घरों की बत्ती गुल हो गई। पूरे दिन उमस भरी गर्मी में दिन काटने के बाद लोग रात को छत पर डेरा जमाकर बैठ गए। करीब 15 घंटे बाद भी बिजली विभाग ट्रांसफारमर का केबल बदलवा सका।
विज्ञापन

भरवारी पॉवर हाउस से जुड़े रोही में 150 घरों की बस्ती है। यहां 250 केवीए के ट्रांसफारमर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफारमर में आग लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पता चला कि ट्रांसफारमर की केबल में आग लग जाने के कारण वह जल गई है। इसकी वजह से बस्ती के घरों में आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन लोग गर्मी में परेशान रहे। तमाम प्रयासों के बाद भी रात नौ बजे तक खराबी को ठीक नहीं कराया जा सका। इस कारण लोगों को रात के वक्त छत पर बैठना पड़ा। मोहल्ले के कासिम, जुबैर, रामदीन आदि का कहना है बिजली विभाग को समय रहते ही घटना की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी ट्रांसफारमर को सही करने कोई नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे के बाद बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी आए, लेकिन वह भी खानापूरी कर चले गए। इसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं उपकेंद्र के अवर अभियंता महेंद्र कुमार गौतम का कहना है शार्ट सर्किट के कारण ट्रांसफारमर के केबल में आग लग गई थी। केबल पूरी तरह से जल गई है। उसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed