फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15 posts vacant at Sarsanwa CHC

Kaushambi News: सरसंवा सीएचसी में 15 पद रिक्त, स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
15 posts vacant at Sarsanwa CHC
सरसंवा ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों की कमी से दवा वितरण, जांच, साफ-सफाई और वार्ड प्रबंधन जैसी आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ रहा है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में फार्मासिस्ट के दो, लैब टेक्निशियन का एक, स्टाफ नर्स के तीन, एक्सरे सहायक का एक, वार्ड बॉय के दो, स्वीपर के चार और चौकीदार के दो पद लंबे समय से खाली हैं। इन पदों पर तैनाती न होने से अस्पताल की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका असर दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच, एक्सरे सेवा, वार्ड प्रबंधन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
सरसवां सीएचसी में वर्तमान आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यदि कार्यभार और जरूरत के आधार पर अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता महसूस होती है तो नियमानुसार वहां अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

-- डॉ. संजय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed