फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15-20 transformers are blowing up every day, causing difficulty in irrigation

Kaushambi News: रोज फुंक रहे 15-20 ट्रांसफाॅर्मर, सिंचाई में मुश्किल

Thu, 10 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 10 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
15-20 transformers are blowing up every day, causing difficulty in irrigation
चार दिनों से रोज 15 से 20 ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। इनमें से ज्यादातर नलकूपों के हैं। वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर तैयार नहीं होने हो पाने से प्रभावित इलाकों में मरम्मत कार्य हो रहा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। किसान धान रोपाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सात दिन पहले हर दिन औसत हर दिन औसतन सात ट्रांसफॉर्मर फुंकते थे। बारिश न होने से गर्मी से राहत पाने के लिए लोग लोग पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज का अधिक उपयोग कर रहे हैं। दूसरी तरफ धान की रोपाई के समय बारिश नहीं होने से किसान नलकूप चला रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ी और ट्रांसफॉर्मर फुंकने लगे।
विज्ञापन

वर्कशाॅप के अवर अभियंता इंद्रेश बहादुर यादव ने बताया कि अप्रैल में औसतन पांच, मई में छह और जून में सात ट्रांसफाॅर्मर हर दिन जल रहे थे। इस माह आठ जुलाई तक ही 105 ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। इधर चार दिनों से स्थिति बेहद खराब है। पांच जुलाई को 16, छह को 15, सात को 17 और आठ जुलाई को 21 ट्रांसफाॅर्मर जलने की रिपोर्ट वर्कशॉप को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्कशॉप की क्षमता से डेढ़ गुना अधिक ट्रांसफाॅर्मर जले
मंझनपुर स्थित विद्युत वर्कशॉप में 10 से लेकर 100 केवीए तक ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत होती है। औसतन 10 से 12 ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत रोज की जाती हैं। इन दिनों रोजाना 15 से 20 ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। इससे वर्कशॉप का स्टॉक समाप्त हो गया है। बुधवार को यहां सिर्फ 16 और 100 केवीए का एक-एक ट्रांसफाॅर्मर स्टाॅक में था।
-----
केस-एक कौशाम्बी ब्लॉक के रक्सराई गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पांच जुलाई को फुंक गया था। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आठ जुलाई तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया तो गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने वर्कशॉप का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद नौ जुलाई को ट्रांसफार्मर बदला जा सका।
------
केस-दो
बारा गांव में चार जुलाई को 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। गर्मी के साथ पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत की। उन्हें टरकाया जाता रहा। नौ जुलाई को ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की।


वर्जन---
बिजली गिरने व खपत बढ़ने से ट्रांंसफाॅर्मर अधिक फुंक रहे हैं। वर्कशॉप की क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से दिक्कत बढ़ी है। फिलहाल 60 ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने हैं। तीन-चार दिन के भीतर बदल दिया जाएगा।
- अरिहंत सिंह, एसडीओ वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed