फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तहसील दिवस : जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ

तहसील दिवस : जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ

Wed, 07 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस : जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ
जिलास्तरीय तहसील दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। परिवार रजिस्टर की नकल देने के बजाय महिला को बार-बार दौड़ाने की शिकायत मिली तो उन्होंने सचिव को बुलाकर जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि महिला को लेकर जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। इसी तरह वरासत में देरी, पट्टों की पैमाइश, कब्जा न दिलाने की शिकायत पर लेखपालों को भी चेतावनी दी। एसडीएम व तहसीलदार पर भी सख्त नजर आए।
विज्ञापन


डीएम ने मंझनपुर में आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस में आई 301 शिकायत में आठ का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग को देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। हलका लेखपालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अविवादित वरासत को निर्धारित अवधि में न दर्ज करने, पट्टों की जमीन पर कब्जा न दिलाने एवं अवैध कब्जे को हटाने में लापरवाही मिली तो संबंधित का निलंबन तय है।
विज्ञापन


हिदायत दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत को संजीदागी से लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इसी दौरान सुंदरिया पत्नी स्व. सीताराम निवासी गौसपुर टिकरी ने बेसहारा होने की शिकायत करते आवास न दिलाने का आरोप सेक्रेटरी पर लगाया। साथ ही कहा कि उसे परिवार रजिस्टर की नकल भी नहीं दी जा रही है। इससे नाराज डीएम ने सचिव को बुलाकर अभी जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ। इसके बाद डीएम ने सीडीओ को जांच कर आवास दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकली पत्नी स्व. चौबेलाल पारिवारिक लाभ का आवेदन लंबित होने की शिकायत किया। डीएम ने मौके पर समाज कल्याण अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। मेड़ुवा सलेमपुर निवासी अभिषेक सिंह पुत्र अशोक सिंह ने आम रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत किया। मामला रास्ता का होने पर डीएम ने एसडीएम मंझनपुर को 24 घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर निस्तारण के निर्देश दिए।


इसी तरह चायल में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान आए 84 शिकायती पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया। सिराथू में एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां पर आए 110 शिकायती पत्रों में चार का मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में एसपी वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डीडीओ डीके दोहरे, एसडीएम लालजी मिश्र, तहसीलदार अर्चना ओझा सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

जाओ और तत्काल नकल लेकर आओ
-तहसील दिवस में डीएम के तेवर देख पंचायत सचिव के उड़े होश
-495 शिकायती पत्रों में 14 निस्तारित, बाकी के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed