फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मां के स्कंद स्वरूप की झलक पाने को उमड़े भक्त

मां के स्कंद स्वरूप की झलक पाने को उमड़े भक्त

Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मां के स्कंद स्वरूप की झलक पाने को उमड़े भक्त
स्कंदमाता स्वरूप की झलक पाने को उमड़े भक्त
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की मां भगवती की आराधना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नवरात्र के पांचवें दिन जिले भर में मां दुर्गा के स्कंद माता स्वरूप का पूजन किया गया। शक्ति की आराध्य देवी शीतला के दर्शन को कड़ा धाम समेत जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने आस्था और विश्वास के साथ मां के चरणों में शीष नवाया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा।
आदि शक्ति मां दुर्गा का पांचवां स्वरुप स्कंद माता का है। नवरात्र के पांचवें दिन मां के इसी स्वरुप की उपासना की जाती है। भगवान स्कंद कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां के इस स्वरूप को स्कंद माता के नाम से जाना जाता है। कमल के आसान में विराजमान होने के कारण इन्हें पद्मासन देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि माता का यह रुप भक्तों को यश की प्राप्ति दिलाता है। इन्हीं फलों की प्राप्ति के लिए भक्त मां स्कंदमाता का पूजन पूरी आस्था और विश्वास के साथ करते हैं। बुधवार को शक्ति की आराधना के इस पर्व पर भी पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूरे दोआबा में विधिवत पूजा की गई। 51 शक्तिपीठों में शुमार शीतला धाम कड़ा में मां की एक झलक पाने को भक्तों की लाइन भोर से ही लगी रही। श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगे रहने के बाद मां का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके बाद सभी ने श्रद्धा के साथ मां के चरणों में शीष नवाया। कड़ा धाम के अलावा जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, करारी रामलीला मैदान स्थित मां शीतला मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी देवी मंदिर व अढ़ौली के आनंदी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

तेज धूप पर भारी पड़ी आस्था
कड़ा। शक्तिपीठ कड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि आसमान से बरस रही आग और गर्मी भी बौनी नजर आने लगी। बस इनके मुख पर सिर्फ मां के जयकारे और दर्शन की ललक दिखी। दूर-दूराज से आए तमाम श्रद्धालु चिलचिलाती धूप में अपनी मनौती पूरा करने के लिए लेटकर मां की परिक्रमा और दर्शन किया। इस दौरान मां के गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं-20
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed