{"_id":"5c8807e8bdec221425445cef","slug":"141552418792-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: दोआबा के 2000 शातिर होंगे पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: दोआबा के 2000 शातिर होंगे पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोस चुनाव: दोआबा के पांच हजार शातिर होंगे पाबंद
एसपी के निर्देश पर जिलेभर की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
जिले के सभी गांवों से 10-10 असामाजिक लोगों को करना होगा पाबंद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव से पहले दोआबा के करीब पांच हजार शातिर पाबंद कर दिए जाएंगे। पोलिंग बूथ के आसपास भी फटके तो इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी के निर्देश पर जिलेभर की पुलिस ने शातिरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
कौशाम्बी पुलिस ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने की कवायद तेज कर दी है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मातहतों को असामाजिक लोगों को पाबंद करने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि जिले के हर गांव से कम से कम 10 ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा। हालांकि संख्या इससे कम और ज्यादा भी हो सकती है। जनपद में तकरीबन 498 गांव हैं। इस हिसाब से देखें तो पाबंद किए जाने वाले शातिरों की संख्या करीब 2000 या इससे अधिक होगी। वहीं एसपी का आदेश मिलते ही कोतवालों ने दरोगाओं और सिपाहियों को कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। दरोगा-सिपाही शातिरों की कुंडली खंगाल रहे हैं। जल्द ही इन्हें पाबंद किया जाएगा। करारी, कौशाम्बी, मंझनपुर और पिपरी पुलिस तो कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर भी चुकी है।
इंसेट
शातिरों को मिलेगा रेड कार्ड
मतदान से पहले पाबंद किए गए शातिरों को पुलिस रेड कार्ड देगी। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को रेड कार्ड मिलेगा, वे सिर्फ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ जाएंगे। इसके बाद यह बूथ के आसपास घूमते नजर आए तो मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
सत्ता का कोई दबाव नहीं
एसपी ने मातहतों को साफ निर्देश दिया है कि वह किसी भी दशा में सत्ता आदि का दबाव नहीं महसूस करें। शातिर किसी भी दल से संबंध रखता हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा है कि बेगुनाह लोग कार्रवाई की जद में आए तो संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
शातिरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश मातहतों को दे दिया गया है। इस काम में ढिलाई करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी