फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, फसल को लेकर किसान चिंतित

बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, फसल को लेकर किसान चिंतित

Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, फसल को लेकर किसान चिंतित
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, फसल को लेकर किसान चिंतित
विज्ञापन

फोटो नं-02
मंझनपुर/चायल। स्थानीय तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बूदाबांदी के साथ शीतलहर से मौसम ने यू टर्न ले लिया है। ठंड बढ़ने से लोग रविवार को पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। उधर मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बसुहार गांव के रामधनी, पुरखास के दिलदार अहमद बेरौंचा के श्रीधर आदि किसानों का कहना है कि इस वक्त खेतों में सरसों, गेहूं, व आलू की फसल खड़ी है। बूंदाबांदी व शीतलहरी से फसलें खेत में गिरने लगी हैं। मौसम का यही हाल रहा तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। लेकिन आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मिट्टी में फुसफुसाहट के कारण तेज हवा में फसल गिरने का डर बना रहता है। फसल गिरने पर उसके दाने कमजोर हो जाएंगे। बूंदाबांदी ने गांव की गलियों में कीचड़ कर दिया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
अमिरसा में खुला जनसत्ता दल का चुनाव कार्यालय
चायल (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत चायल क्षेत्र के अमिरसा गांव में रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने कौशाम्बी लोकसभा से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शैलेंद्र के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव शरद यादव, ग्राम प्रधान राजू सिंह, निर्भय मिश्रा, आकाश पांडेय, रज्जन पांडेय, अन्नू पांडेय, संतोष वर्मा, राजेंद्र सिंह, हृदयनारायण मिश्र, तेजबली सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पश्चिमशरीरा पुलिस ने पकड़े चार वारंटी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के दौरान चार वारंटियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए वारंटियों में पश्चिमशरीरा निवासी छोटेलाल पुत्र पोल्ला, खंदेउरा निवासी बृजलाल पुत्र बंशीलाल, पूरबशरीरा निवासी बब्बू सिंह व रामचंद्र शामिल हैं। पुलिस इन्हें तलाश रही थी। एसओ ने बताया कि लिखापढ़ी करके सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed