{"_id":"5c6b0623bdec22090f3fc831","slug":"141550517795-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में खुलेगी विजलेंस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में खुलेगी विजलेंस चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी में खुलेगी विजिलेंस पुलिस चौकी
भरवारी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आकाश सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम की पुलिस चौकी 22 फरवरी को कस्बे में स्थापित हो जाएगी। इससे बिजली कर्मियों को चेकिंग के दौरान फोर्स की समस्या नहीं रहेगी। इसके अलावा यह टीम अवैध कनेक्शन व कटियामारों के यहां भी कार्रवाई करेगी। चौकी से बिजली विभाग के लोगों के सामने सुरक्षा का खतरा नहीं रहेगा। बता दें अक्सर बिजली विभाग के चेकिंग दस्ते के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।
------------
दरोगा ने शहीदों के आश्रितों को दी हफ्ते भर की पगार
चायल। पुलवामा में आतंकी घटना से जिले के लोगों में काफी गुस्सा है। लोग पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारे लगा रहे हैं। घटना ने जात-पात के बंधन व मजहब की दीवारों को तोड़ दिया। हमले में जान गवां चुके वीर सैनिकों के घरवालों की मदद के लिए लोग सामने आने लगे हैं। इसकी शुरुआत पिपरी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनोज तोमर ने की है। वह वर्ष 2017 बैच के दरोगा हैं। उन्होंने एसपी प्रदीप गुप्ता को भेजे पत्र में एक सप्ताह का वेतन देने की पेशकश की है।