फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अब किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान

अब किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान

Mon, 19 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
अब किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान
अब किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन

अन्नदाताओं को सहूलियत देने व खरीद में तेजी लाने के लिए सरकार ने बदला नियम
53030 के सापेक्ष 18 दिन में महज 237 एमटी ही खरीदा जा सका धान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। क्रय केंद्र खुलने के 18 दिन बाद भी खरीद की अपेक्षित प्रगति नहीं देख सरकार ने नियम में बदलाव कर दिया है। सरकार ने खरीद बढ़ाने के लिए किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर किसानों को अपनी उपज बेचने की छूट दे दी है। किसान अब 100 क्विंटल तक धान बगैर किसी सत्यापन के बेच सकेंगे। की उपज बेचने के सरकार की इस सुविधा का लाभ पंजीकृत किसानों को ही मिल सकेगी। माना जा रहा है कि इससे धान खरीद में तेजी आएगी।
किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मुहैया कराने के लिए इस बार जिले में 25 धान क्रय केंद्र खोले गए है। इन केंद्रों के जरिए 53,030 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहली नवंबर से खुले केंद्रों पर 18 दिन गुजरने के बावजूद महज 237 एमटी धान ही खरीदा जा सका है। यह समस्या अकेले कौशाम्बी ही नहीं पूरे प्रदेश की है। समस्या को देखते हुए सरकार ने नियम में बदलाव किया है। धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को सहूलियत दी है। नई व्यवस्था में पंजीयन करा चुके किसानों को 100 क्विंटल तक धान बिना सत्यापन के बेचने की अनुमति दे दी है। जबकि, अभी तक बिना सत्यापन के सीमांत और लघु किसानों को ही 25 या 50 क्विंटल धान बेचने की अनुमति थी। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि अब कोई भी किसान किसी भी क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपज बेच सकेगा। अब निर्धारित केंद्र पर धान बेचने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

----------
एसडीएम ने अजुहा क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
अजुहा। एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या ने सोमवार को मंडी स्थल अजुहा स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर नमी मापक यंत्र, वजन मशीन, व किसानों के लिए पेयजल, बैठने आदि की मुकम्मल सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही उपज बेचने वाले किसानों के खाते में फौरन रकम भेजने का निर्देश दिया। केंद्र पर सबकुछ सामान्य मिलने पर एसडीएम ने संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो नं-10 अब किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed