फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मनाई दीपावली

अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मनाई दीपावली

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मनाई दीपावली
अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मनाई दीपावली
विज्ञापन

- त्योहार पर पुलिस का चला विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दीपावली पर पुलिस की व्यस्तता का लाभ लेने वाले अपराधियों की सोंच उलटी पड़ी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में कई अपराधी पकड़े गए। पुलिस ने सभी का चलान कर जेल भेज दिया दिया।
त्योहार पर पुलिस व्यस्तता मान चोरी-छिपे अपराधी अपने घर आए हुए थे। अपराधियों की यही भूल उन पर भारी पड़ी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दीपावली पर थानेदारों को वांक्षित, वारंटी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। यह मुहिम काफी हद तक सफल रही। मंझनपुर कोतवाली के शमसाबाद चौकी प्रभारी हसमत अली ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल निवासी पिपरी थाना चरवा को गिरफ्तार किया। पुलिस जितेंद्र को काफी दिनों से तलाश कर रही थी कि, लेकिन वह हर बार अपना ठिकाना बदल दे रहा था। इसी तरह पिपरी पुलिस ने मारपीट व बलवा के आरोपी रामनेवाज, रामविशाल, अभिराज, जीतेंद्र, अनिल, कुलदीप और कृष्णदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह लोग वांछित चल रहे थे। एक अन्य मुकदमें में वांछित अशर्फी, सरजीत, और आशुतोष को भी पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंझनपुर पुलिस ने आयुध अधिनियम के आरोपी हुबलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


दस लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
मंझनपुर। पिपरी पुलिस ने गिरया खालसा गांव के चैतू को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस का दावा है कि चैतू अवैध शराब बेंचने का धंधा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed