{"_id":"5ba696fb867a557fe67e248c","slug":"141537644283-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कारोबारी को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कारोबारी को पीटकर लूटा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के जजौली निवासी शिवबालक पुत्र रामकृपाल ने बताया कि उसने टेवां चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम दुकान बंद करके घर जा रहा था।
थोड़ी दूर आगे पहुंचते ही सड़क किनारे पहले से बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और ढाई हजार रुपया, मोबाइल व गाड़ी का कागज छीन लिया। विरोध करने पर पिटाई भी की। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर तमाम ग्रामीण आ गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।