{"_id":"5b9ffbaa867a5501332a5f9f","slug":"141537211306-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की जांच करने कनैली पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले की जांच करने कनैली पहुंचे अफसर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी ब्लॉक के कनैली गांव में हुए कथित घोटाले की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को अफसरों की एक टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। माना जा रहा है कि इसके बाद अब कार्रवाई होना भी तय है।
कनैली निवासी रामप्रकाश, रीता देवी, राजबली, बजरंग दत्त आदि ने बताया कि प्रधान-सेक्रेटरी ने चौदहवां वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग किया है। बिना काम कराए नाली, सड़क व खड़ंजा आदि के नाम पर धनराशि निकाल ली गई है। कई काम आधे-अधूरे कराए गए हैं। जो काम हुए हैं, उनमें गुणवत्ता नहीं है। गांव वालों ने इसकी शिकायत करीब 15 दिन पहले डीएम से की थी। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार की अगुवाई में एक टीम का गठन किया। सोमवार को टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कथित तौर पर कई तरह की अनियमितताएं मिलीं। हालांकि अफसर अभी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है। कार्रवाई करना न करना उनके स्तर का मामला है।