{"_id":"59caa8424f1c1bc0538b4931","slug":"141506453570-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडिंग को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडिंग को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर रीडिंग को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक
(खबर का असर)
बिल में गड़बड़ी को लेकर लगाई फटकार, चेतावनी
खबर का असर
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले में उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटर रीडिंग व बिल रिवाइज के नाम पर हो रहे खेल को डीएम ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने मंगलवार को संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक की और कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि मीटर रीडिंग में उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ किया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। डीएम की चेतावनी से जिम्मेदार सहित कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
जिले में मीटर रीडिंग व बिल वितरण का जिम्मा विभाग ने बिलिंग संस्था मेसर्स डाटा मैनेजमेंट एंड कन्सलटेंसी सर्विसेज को दे रखा है। जुलाई माह से यह संस्था जिले में मीटर रीडिंग का काम देख रही है। इधर बीच संस्था के कर्मचारियों द्वारा रीडिंग के दौरान उपभोक्ताओं के साथ खेल किया जाने लगा। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एक्सईएन प्रभाकर पांडेय से जानकारी चाही। एक्सईएन ने बताया कि वह लापरवाही की शिकायत अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण से पूर्व में ही कर चुके हैं। इस पर डीएम ने संस्था के जिम्मेदार व मीटर रीडिंग में लगे कर्मचारियों की आनन-फानन में बैठक बुलाई। कैंप कार्यालय में उन्होंने मीटर रीडिंग की जानकारी करते हुए कड़ी फटकार लगाया। हिदायत दी गई है कि उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ किया तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। डीएम की फटकार से संस्था के जिम्मेदार व कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
गायब रहते हैं एक्सईएन वर्कशॉप
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंझनपुर स्थित वर्कशॉप में विद्युत वितरण निगम द्वारा एक्सईएन के रूप में जयशंकर राय की तैनाती की गई है। तैनाती के बाद से एक्सईएन वर्कशॉप एक-दो बार ही जिले में आए हैं। उनके द्वारा वर्कशॉप की व्यवस्थाओं का संचालन इलाहाबाद से किया जा रहा है। उनके गैर हाजिर रहने से वर्कशाप का काम प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों को लगातार इसकी जानकारी दी जा रही है, इसके बावजूद एक्सईएन नहीं आ रहे हैं। इससे एक्सईएन विद्युत की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक्सईएन ने वर्कशाप के अधिशासी अभियंता को बदलवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
दो डिवीजन वाला हुआ जिला, एक्सईएन ने संभाला चार्ज
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले का बिजली विभाग अब दो डिवीजन में बंट गया है। एमडी ने नया डिवीजन चायल को बनाया है। डिवीजन बनाने के बाद उन्होंने एक्सईएन के रूप में मेघ सिंह को तैनाती दी है। एमडी का आदेश होने के बाद सोमवार को नवनियुक्त एक्सईएन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। नए एक्सईएन के हवाले अब भरवारी उपकेंद्र के स्थानीय कस्बा के अलावा बालमऊ गांव सहित मनौरी, सरायअकिल, पुरखास, पेरई, म्योहर आदि उपकेंद्र होंगे। एसई सैय्यद तारिक जलील ने बताया कि नए एक्सईएन का मोबाइल नंबर 8004922424 है। संबंधित उपभोक्ता विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए नवनियुक्त एक्सईएन से वार्ता कर सकते हैं।
अब सरायअकिल में बैठेंगे एसडीओ
बिजली विभाग तीन की जगह अब चार सब डिवीजन में बंट गया है। नया सब डिवीजन सरायअकिल को बनाया गया है। यहां फिलहाल एसडीओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने बताया कि जल्द ही एसडीओ की नियुक्ति हो जाएगी और उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान सरायअकिल सब डिवीजन से होगा। यहीं एसडीओ बैठेंगे।