{"_id":"5fbaba158ebc3e9bdb0e4773","slug":"1404-suspects-investigated-two-found-infected-kaushambi-news-ald29215341","type":"story","status":"publish","title_hn":"1404 संदिग्धों की हुई जांच, दो मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1404 संदिग्धों की हुई जांच, दो मिले संक्रमित
विज्ञापन

मंझनपुर। कोविड के लिहाज से रविवार का दिन अच्छा गुजरा। सिर्फ दो नए संक्रमित मिले। दोनों संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई हैं। उधर दूसरी तरफ पांच मरीज ठीक भी हो गए हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1404 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में सिर्फ दो लोग पॉजिटिव मिले। जिसमें पीएचसी मंझनपुर क्षेत्र व चायल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया कि इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2130 हो गई है। हालांकि इनमें से 1999 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल104 मरीजों का इलाज चल रहा है।