{"_id":"5ef24aee8ebc3e42d834847e","slug":"14-injured-including-couple-in-road-accidents-kaushambi-news-ald279197119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपती समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपती समेत 14 घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपती समेत 14 घायल
दीवर कोतारी गांव के समीप मवेशी को बचाने में बाइक पलटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दंपती सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मंझनपुर कस्बा निवासी सद्दीक आलम मंगलवार सुबह अपनी पत्नी के साथ ससुराल करारी जा रहे थे। दीवर कोतारी गांव के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। इसी तरह करारी से एक विक्रम सवारियां भरकर बेनीराम कटरा जा रहा था। पिंडरा के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में विक्रम पलट गया। हादसे में उसपर सवार करारी निवासी जगदेव, मुकेश, प्रवेश, आरिफ, मुनीस व जाकिर घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर सिराथू निवासी नीलेश और संदीप किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे। पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार से इनकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर चायल निवासी मंजीत व सुकरू सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी चारों लोग लहूलुहान हो गए। सरायअकिल निवासी निहाल मौर्य का दस वर्षीय बेटा सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। सरायअकिल कस्बे की ही वृद्धा गोमती देवी को भी एक बाइक सवार ने सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी। डॉक्टरों का कहना है कि घायल दंपती को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर करना पड़ सकता है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।