{"_id":"a4e2fdfa735d1cd8d6616b193f22bd93","slug":"134-million-farmers-kakesisi-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 किसानों को चार करोड़ काकेसीसी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 किसानों को चार करोड़ काकेसीसी कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मेगा ऋण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी राजमणि यादव ने 134 किसानों को चार करोड़ के केसीसी कार्ड और 34 महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए 1.25 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। डीएम ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने दीप जलाकर कैंप का शुभारंभ किया। इसमें बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके लाल ने किसानों को केसीसी, गोल्ड, कार, मकान लोन आदि की जानकारी दी। साथ ही बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
एरिया मैनेजर ने डीएम को सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दिलचस्पी के साथ करने का अश्वासन दिलाया है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्यामजी अग्रवाल ने किसानों से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से जुड़ने और अपना सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा कि बैंक की ओर विभिन्न योजनाएं किसानों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। उन्हें आगे आकर योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है। डीएम ने अन्नदाताओं को साहूकारों के चंगुल से बचने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 134 किसानों को 4 करोड़ का किसान क्रेडिट कार्ड और 34 महिला समूहों को सवा करोड़ का ऋण स्वीकृतपत्र भी वितरित किया।
विज्ञापन
जिला समन्वयक बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि 3600 किसानों के केसीसी और एटीएम कार्ड देने की कार्ययोजना बनाई गई है। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 249 ग्राम पंचायतों में खाता खोलने का काम पूरा करा लिया गया है। जिला समन्वयक ने किसानों को बेहतर बैकिंग सेवा मुहैया कराने का आश्वासन दिलाया । इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, एडीएम रामसूरत पांडेय, डीडीओ महेंद्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक एसएसएल श्रीवास्तव, विष्णु शुक्ल, केएन अवस्थी, एसके सिंह, विनोद कुमार, अजय कुमार, रमेशचंद्र, विजय कुमार, राजेश सिंह, छेदीलाल, रामलखन, विद्याकांत, अवनीश कुमार, बृजेश कुमार, सत्यदेव मिश्रा, नर्मदा प्रसाद, अशोक कुमार, राधेश्याम, सियाराम, अनीता देवी, शिवकन्या, सियादुलारी आदि मौजूद रहे।