{"_id":"5cb77425bdec2214254481b0","slug":"131555526693-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय एक लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इलाके की एक किशोरी और पड़ोस में रहने वाला युवक एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बताया जाता है कि साथ पढ़ाई के दौरान किशोरी का युवक से प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे। प्यार परवान चढ़ा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस पर किशोरी के घर वालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी दोनों का छिप-छिपकर मिलना जारी रहा। बताया जा रहा है कि बुधवार की भोर किशोरी शौच के बहाने घर से गई और खेतों की तरफ प्रेमी से मिल रही थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर लौटने पर उसे जमकर फटकार लगाई। इससे नाराज किशोरी घर के अंदर कीटनाशक खा लिया। इसके कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने यमुना किनारे उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष महेवाघाट ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।