फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिटायर्ड फौजी ने झोंका फायर, दो जख्मी

रिटायर्ड फौजी ने झोंका फायर, दो जख्मी

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने झोंका फायर, दो जख्मी
रिटायर्ड फौजी ने झोंका फायर, दो घायल
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार
फोटो नं-11,12
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से एक राहगीर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोइलहा निवासी श्रीराम पासी (62) पुत्र दया रिटायर्ड फौजी है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह उसके दरवाजे पर कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। श्रीराम ने बच्चों को डांटकर भगा दिया। इसके बाद तकरीबन 11 बजे वह अपने घर पर पड़ोसी मसुरियादीन के साथ बैठकर नाश्ता कर रहा था। तभी फटकारे गए एक बच्चे का पिता कल्लू पुत्र संवारे दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द बोलने लगा। पुलिस की मानें तो श्रीराम नशे में धुत था। लिहाजा लाइसेंसी बंदूक निकालकर उसने कल्ले के ऊपर फायर झोंक दिया। इसके साथ रहे मसुरियादीन ने नाल पकड़ ली। इससे गोली रास्ते से गुजर रहे गांव के ही राकेश पुत्र बाबूलाल को लग गई। छर्रे लगने से मसुरियादीन भी घायल हो गया। सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी पूरामुफ्ती पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ मसुरियादीन की पत्नी रामकन्या की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन

-----
कुएं में गिरने से किसान की मौत
पिपरी के दरियापुर गांव में हुआ हादसा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार शाम कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियापुर निवासी मुन्ना पटेल (35) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा पिंटू मानसिक रूप से ठीक नहीं है। प्रयागराज के निजी अस्पताल से पिंटू का इलाज कराया जा रहा है। बुधवार शाम किसी को कुछ बताए बिना पिंटू घर से निकल गया और घर के समीप एक कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने पिंटू को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed