{"_id":"5c704bb6bdec22736b5eaf24","slug":"131550863286-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय में मामूली बढ़ोतरी पर भड़के आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय में मामूली बढ़ोतरी पर भड़के आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-04
मानदेय में मामूली बढ़ोतरी पर भड़के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सम्मानजनक मानदेय मुहैया कराने को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शासन द्वारा मानदेय में की गई बढ़ोत्तरी की घोषणा का शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें ने विरोध किया। मंझनपुर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।
शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में महज 15 सौ रुपये महीने की बढ़ोत्तरी की गई है। इस घोषणा के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असंतुष्टि है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लिए जाने वाले काम में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संयोजक गिरीश कुमार पांडेय की अगुवाई में मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निंदा की। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मानदेय 18 हजार रुपया दिलाने, मर्जर व्यवस्था पर रोक लगाने, ग्राम प्रधानों की भागीदारी खत्म करने, डीबीटी पर रोक लगाने समेत सात मांगे प्रमुखता से रखी। डीएम ने ज्ञापन शासन तक भेजवाने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह के अलावा संजना दीक्षित, सुषमा सिंह, माला देवी, गायत्री देवी, सरला देवी, अनीता, सीमा, मालती, कनीज फात्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
--------
प्रधानमंत्री कल करेंगे मन की बात
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह करीब 11 बजे मन की बात करेंगे। जिले में इस कार्यक्रम को 1213 बूथों पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी पार्टी के जिला प्रभारी उदयन सिंह ने दी।
विज्ञापन
----------
विद्युत व्यथा निवारण फोरम की अदालत आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। विद्युत संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को एक्सईएन कार्यालय मंझनपुर में प्रयागराज विद्युत व्यथा निवारण फोरम की अदालत लगेगी। इसमें फोरम के न्यायाधीश उपस्थित रहकर वादों की सुनवाई करेंगे। एक्सईएन अंकित कुमार ने जिले के उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए अदालत में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
-------
शार्ट-सर्किट से गृहस्थी राख
मंझनपुर (ब्यूरो)। पवैया निवासी अर्जुन यादव पुत्र लखन के घर लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से गुरुवार की शाम आग लग गई। गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। पूरा परिवार घटना के बाद से इधर-उधर भटक रहा है।
-----
कोटेदारों का लाभांश लागू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने खाद्य आयुक्त को चेतावनी दी है। कहा कि खाद्य आयुक्त ने 20 अप्रैल 2018 को दो सौ रुपये प्रति कुंतल लाभांश लागू करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आज तक कोटेदारों को लाभांश नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इसके विरोध में 25 फरवरी को बैठक कर कोटेदार जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देंगे। मांग नहीं माने जाने पर पुन: आंदोलन किया जाएगा।