{"_id":"5c6efa64bdec224be317f6ff","slug":"131550776932-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट थमाकर युवक से ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पासपोर्ट थमाकर युवक से ठग लिए दो लाख रुपये
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट थमाकर युवक से ठग लिए दो लाख
महेवाघाट के बट बंधुरी गांव का युवक हुआ शिकार, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव के एक युवक को फर्जी पासपोर्ट थमाकर शातिरों ने करीब दो लाख ठग लिए। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बट बंधुरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र गुलाब ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। काम की तलाश में इधर से उधर भटक रहा था। करीब 11 महीने पहले फतेहपुर जिले के खखरेरु निवासी मो. अहमद, मोनाज खान व असलम से मुलाकात हुई। पीड़ित की मानें तो इन शातिरों ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे लगभग दो लाख ले लिए। कुछ दिनों बाद फर्जी पासपोर्ट थमा दिया। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बताया कि रकम मांगने पर जालसाज टरका रहे थे। अब जान से मार डालने की धमकी देते हैं। इससे परेशान युवक ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर करारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--
शातिर ने हड़प लिए 50 हजार रुपये
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां निवासी शिवपूजन पुत्र झल्लर ने बताया कि महीने भर पहले नगर कोतवाली इलाके के बहादुरपुर में रहने वाले नफीस ने 50 हजार रुपये में उसकी भैंस खरीदी थी। पीड़ित की मानें तो अब रकम नहीं दे रहा है। मांगने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर एफआईआर लिखकर मंझनपुर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----
कंटेनर की टक्कर से पलटा ट्रक, दो घायल
फोटो नं-10
अजुहा (ब्यूरो)। राजस्थान के कोटा शहर से बुधवार रात एक ट्रक तेल लादकर प्रयागराज जा रहा था। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अथसराय गांव के समीप पीछे से आए कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक और कंटेनर दोनों अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में ट्रक के चालक तथा खलासी को मामूली चोट लगी है। वहीं बीच सड़क पर कंटेनर के पलटने से प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।