{"_id":"5c6da79ebdec227391007e15","slug":"131550690206-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में सवा लाख किसानों को मिलेंगे दो-दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में सवा लाख किसानों को मिलेंगे दो-दो हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में सवा लाख किसानों को मिलेंगे दो-दो हजार
25 फरवरी को किसानों के खातों में पहुंच जाएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
युद्ध स्तर पर पात्र किसानों की डाटा फीडिंग का चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 25 फरवरी को जिले के करीब सवा लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे। रकम पहुंचने के साथ ही संबंधित किसानों के मोबाइल फोन पर इसका मैसेज भी भेजा जाएगा। आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के बाद सभी किसानों के डाटा फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
केंद्र सरकार ने अपने अंतिम बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू किया है। इसके तहत लघु तथा सीमांत किसानों को सालाना छह-छह हजार रुपये मुहैया कराने की घोषणा की है। पहले चरण में दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को दो-दो हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर से करेंगे। जिले में किसानों की संख्या 2.16 लाख है। उप निदेशक कृषि उदयभान की मानें तो इनमें दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों की संख्या तकरीबन 90 फीसदी है। सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने बताया कि डाटा फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। एनआईसी, कृषि विभाग, तहसील और ब्लॉक कार्यालयों में करीब 60 कंप्यूटर से डाटा फीडिंग का काम कराया जा रहा है। अब तक करीब सवा लाख किसानों के डाटा फीड भी किए जा चुके हैं। बताया कि 25 फरवरी को इन पात्र किसानों के खातों में रकम भेज दी जाएगी।