फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गरीब की मासूम बेटी का तीन लाख में सौदा!

गरीब की मासूम बेटी का तीन लाख में सौदा!

Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गरीब की मासूम बेटी का तीन लाख में सौदा!
झांसा देकर नाबालिग लड़की को तीन लाख में बेचा
विज्ञापन

आगरा के अधेड़ से कराई जा रही थी शादी, पुलिस ने रुकवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। एक महिला ने गरीबी का फायदा उठाते हुए एक ग्रामीण की करीब 12 वर्षीय बेटी का तीन लाख में सौदा कर दिया। महिला नाबालिग की अधेड़ से शादी करा रही थी। गनीमत रही कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। अब महिला पीड़ित परिवार के लोगों को जान से मरवा देने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता को मामले से अवगत कराया।
सरायअकिल इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी एक बेटी 12 साल की है। महिला का कहना है कि उसकी गरीबी का गांव की ही एक महिला ने फायदा उठाया। उसकी बेटी का ब्याह कराने का प्रलोभन दिया। वह उसके झांसे में आ गई और शादी को राजी हो गई। सात जनवरी को शादी की बात तय हुई। महिला के मुताबिक शादी के दिन किसी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और सभी को कोतवाली ले गई। बाद में कोतवाली पुलिस ने शादी नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। नाबालिग लड़की की मां का आरोप है कि यह बात शादी कराने वाली महिला को नागवार गुजरी। 14 फरवरी को उसने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगी। अब आरोपी महिला व उसके परिवार के लोग उसकी(पीड़ित) व उसके घरवालों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। नाबालिग की मां ने यह भी बताया कि जो महिला उसकी बेटी की शादी करा रही थी, वह आगरा, फैजाबाद और नोएडा में शादी कराने का जिम्मा लेती है। गरीब परिवार की बेटियों को बेचा जाता है। उसकी बेटी को भी करीब तीन लाख में बेचा गया था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने इंस्पेक्टर सरायअकिल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-------------
सौतन के लिए पत्नी व बच्चों को पीटकर निकाला
विवाहिता ने एसपी की शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दूसरी पत्नी के लिए एक युवक ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के जाफरपुर महावां गांव निवासी पन्नालाल ने अपनी बेटी सुशीला का शादी करीब 10 साल पहले फतेहपुर जिले के धाता थानांर्तगत भैदपुर बरौला गांव निवासी अरविंद के साथ की थी। शादी के बाद दंपति के तीन बच्चे हुए। बताया जाता है कि इसके बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा। सुशीला का कहना है कि उसके पति ने सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से दूसरी शादी कर लिया। वह उसे घर ले आया। सौतन का विरोध करने पर पति ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसे व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल लिया। मामले में बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को सुशीला ने मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed