{"_id":"5c51fd37bdec22738442a8f0","slug":"131548877111-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी के विचारों से देशभक्तों को मिलती है ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी के विचारों से देशभक्तों को मिलती है ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-5
गांधी के विचारों से मिलती है ताकत
कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
मंझनपुर (ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी आज दुनिया में नहीं है पर उनके विचारों से ताकत मिलती है। पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र गौतम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा के पुजारी होने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव के अग्रदूत थे। आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान का देश आज भी ऋणी है। इनके अलावा पार्टी के शाहिद सिद्दीकी, राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर सरदार हुसैन, कुलदीप शुक्ल, श्याममूर्ति तिवारी, अब्दुल कादिर, विष्णुदत्त ओझा, मो. फरमान, विनोद चौधरी, संतोष पटेल, तौकीर सिद्दीकी, हेमंत राव आदि मौजूद रहे।
--------
परीक्षा के दौरान विद्युत कटौती बंद कराने की मांग
मंझनपुर (ब्यूरो)। बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस दौरान बिजली कटौती से परीक्षार्थियों की तैयारी बाधित हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी ने विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती बंद की जाय। चेताया कि यदि कटौती बंद नहीं हुई तो कार्यकर्ता किसी भी दिन मुख्यालय में आंदोलन कर सकते हैं।
---------
गड्ढों में तब्दील हुई शिशु मंदिर कालोनी की सड़क
भरवारी (ब्यूरो)। भरवारी के वार्ड पांच स्थित शिशु मंदिर कालोनी की सड़क गड्ढों मे तब्दील हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कालोनी की सड़क का निर्माण 12 साल पहले पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद काले ने करवाया था। वर्तमान में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। वार्ड के मुन्ना लाल, अजय सक्सेना आदि का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और गड्ढों में गिरकर चोटिल होते हैं। कालोनी के अशोक शर्मा, लल्लू पाल, कालू यादव, रामआसरे आदि ने नगर पालिका प्रशासक से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
-----------
शिविर में 298 ने भरा पेंशन फार्म
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को पेंशन स्वीकृति शिविर का आयोजन किया गया। करीब 298 पात्रों के फार्म भरवाए गए। शिविर के मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता की गैर मौजूदगी में प्रतिनिधि अश्वनी तिवारी मौजूद रहे। शिविर में वृद्धा, विधवा, दिव्यांगजन पेंशन के फार्म पात्रों से भरवाए गए।इस मौके पर वृद्धा के करीब 181, विधवा के 107, दिव्यांगों के 10 फार्म भरवाए गए। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, महिला कल्याण अधिकारी शैलेश राय, तहसीलदार कल्पना चौहान समेत समाज कल्याण विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
----------
15 गांवों के वोटरों को आज दिया जाएगा ईवीएम का प्रशिक्षण
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील के 15 गांवों के मतदाताओं को गुरुवार ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीएम मंझनपुर सतीश चंद्र ने बताया कि मतदाताओं को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर देंगे। जिन गांवों के मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा उनमें भैला मकदूमपुर, दरियापुर गुवारा, अर्का फतेहपुर, अर्का महाबीरपुर, म्योहर, नौबस्ता, म्योहरिया, टिकरी मुजफ्फरपुर, रक्सवारा, तियरा जमालपुर, थामा अलावलपुर, पश्चिम शरीरा, लोधन का पूरा आदि गांव हैं। एसडीएम ने सभी मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया है कि वह समय से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे।