फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पलटा विक्रम, 14 घायल

पलटा विक्रम, 14 घायल

Sat, 10 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पलटा विक्रम, 14 घायल
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरसवां गांव के समीप गुरुवार शाम बस चालक की लापरवाही से एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे करीब 14 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी सुग्गन, सुखलाल, सपना, शारदा, शिखा, लवलेश, सोनिया, बलराम, जगतपाल, मन्नालाल, आरती, मंजू, सीता व संगीता देवी आदि दीपावली के मौके पर दीपदान करने चित्रकूट गए थे। गुरुवार शाम यह सभी राजापुर से एक विक्रम रिजर्व करके घर लौट रहे थे। सरसवां गांव के समीप पीछे से आई बस ने विक्रम के आगे पहुंचते ही अचानक ब्रेक लगा दी। इससे विक्रम चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक संगीता, सीता, मंजू और आरती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed