फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अनदेखी पर राज्य कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन

अनदेखी पर राज्य कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन

Wed, 10 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अनदेखी पर राज्य कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन
मंझनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक मंगलवार को मंझनपुर में हुई। इसमें शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं की हो रही अनदेखी के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। 11 व 12 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के इलाहाबाद मंडल महामंत्री अंगद सिंह ने की।
विज्ञापन


मंडल महामंत्री इलाहाबाद मंडल ने कहा कि शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर कई बार प्रयास किया पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी। बैठक में शासन की अनदेखी के खिलाफ 11 व 12 अक्टूबर को आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी जनहित को देखते हुए सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार कर चिकित्सालय में सभा व विरोध, प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज के सभी कार्यालय, वर्कशॉप के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए सभा करेंगे। इन विभागों के अलावा परिषद से संबद्ध विभागों में पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध, प्रदर्शन होगा। संगठन के इस निर्णय का सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों से स्वागत करते हुए एक स्वर से सहमति जताई। इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed