फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पडोसियों ने मारपीट कर युवक की छीनी चेन

पडोसियों ने मारपीट कर युवक की छीनी चेन

Tue, 09 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पडोसियों ने मारपीट कर युवक की छीनी चेन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के इचौली गांव में एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने मारपीट कर नकदी और सोने की चेन छीन ली। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने घटना की तीन महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल पुलिस घटना को भूमि विवाद बता रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के इचौली गांव निवासी सुनील कुमार का कहना था कि नौ जुलाई को गांव के सतीश, अनिल, गोरेलाल और जयकुमार ने उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उसके पास रहा पांच सौ रुपया व सोने की चेन भी छीन लिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी। सुनील ने इसे लेकर अदालत की शरण ली। धारा 156 (3) के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग किया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। मारपीट की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामनें आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed