फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बरेठी आमदपुर में 249 मतों से सरस्वती ने जीता चुनाव

बरेठी आमदपुर में 249 मतों से सरस्वती ने जीता चुनाव

Wed, 29 Aug 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बरेठी आमदपुर में 249 मतों से सरस्वती ने जीता चुनाव
नेवादा। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को बरेठी आमदपुर के उपचुनाव की मतगणना हुई। इसमें सरस्वती देवी पत्नी अजय कुमार चुनाव जीत गईं। सरस्वती ने लालती देवी पत्नी लल्लू को 249 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


नेवादा विकासखंड के आमदपुर गांव के वार्ड नं 14 की क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्यारी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से खाली चल रही सीट पर आयोग ने उपचुनाव कराया। उपचुनाव में रामप्यारी की बहु सरस्वती व लालती देवी के बीच 25 अगस्त को मतदान हुआ। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच एसडीएम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी मतगणना कराई गई। सुबह दस बजे आए नतीजों में सरस्वती को 443 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी लालती देवी को महज करीब 194 वोट से संतोष करना पड़ा। 19 मत अवैध पाए गए। इस तरह से सीधे मुकाबले में सरस्वती ने 249 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीत लिया। रिटर्निंग ऑफिसर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरीशंकर गुप्ता ने परिणाम की घोषणा करने के साथ ही निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य को विजयी प्रमाण पत्र दिया। इसी के साथ ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित बीडीसी को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed