{"_id":"5af5a9df4f1c1bea408b4759","slug":"131526049247-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 11 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव में शनिवार रात हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अंबारी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी शीला का विवाह वर्ष 2015 में बसुहार के अमित से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपया नगद और बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित के मुताबिक शनिवार रात ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। मामले में मृतका के भाई देवराज की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने पति अमित कुमार, ससुर कुंवारे, सास रमइया, जेठ नरेश व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।