फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू टेंडर डालने में करोड़पतियों का घटा रुझान

बालू टेंडर डालने में करोड़पतियों का घटा रुझान

Wed, 14 Feb 2018 08:33 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
बालू टेंडर डालने में करोड़पतियों का घटा रुझान
बालू टेंडर डालने में करोड़पतियों का घटा रुझान
विज्ञापन

चौथी बार निकाली गई निविदा में सिर्फ दो पर पड़ा टेंडर
टेंडर वाले एक घाट की आज होगी ऑनलाइन बोली
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
यमुना नदी के बालू घाटों का पांच साल के लिए पट्टा लेने वाले करोड़पतियों का रुझान धीरे-धीरे घटता नजर आ रहा है। चार बालू घाटों की चौथी बार निकाले गई निविदा में सिर्फ दो पर आवेदन आएं हैं। इसमें से दो आवेदन वाले एक घाट की ऑनलाइन बोली आज होगी तो एक टेंडर वाले बालू घाट की स्वीकृति डीएम पर निर्भर करेगी।
जिले की यमुना नदी में बालू का पट्टा पांच साल के लिए आवंटित करने को 120 घाटों की ई-टेंडरिंग कराई जा रही है। इसमें से अब तक महज 12 बालू घाटों की ऑनलाइन बोली के जरिए मंजूरी मिल सकी है। बाकी के लगभग चार बालू घाटों पर एक-एक आवेदन आए थे। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उन्हें निरस्त कर दिया था। 108 बालू घाटों की बार-बार निविदा निकाली जा रही है पर आवेदन नहीं आ रहे हैं। एक-एक निविदा वाले सैदपुर, कटैया, बड़हरी व डेढ़ावल बालू घाटों पर डीएम ने चौथी बार ई-टेंडर 29 जनवरी को निकाला। इनमें से बड़हरी बालू घाट के लिए दो व डेढ़ावल के लिए एक कारोबारी ने आवेदन किया है। सैदपुर व कटैया बालू घाट पर पिछली बार टेंडर डालने वाले कारोबारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मंगलवार को चार बालू घाटों का टेंडर खुला तो दो खाली देख अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। दो आवेदन वाले बड़हरी बालू घाट की ऑनलाइन बोली गुरुवार को होगी पर एक टेंडर वाले डेढ़ावल बालू घाट की स्वीकृति डीएम के विवेक पर निर्भर करेगी। कुछ भी हो जिले के यमुना बालू घाटों का आवंटन करने के लिए बार-बार ई-टेंडर निकाले जाने के बाद भी करोड़पति अब रुपया लगाने से कतराते दिख रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि बचे हुए यमुना के बालू घाटों पर बोली लगाने के लिए करोड़पतियों की घाट लेने की ख्वाहिश कम हो गई है।
विज्ञापन


इनसेट
खनन शुरू होने से घटे बालू के दाम
जिले में एक भी बालू घाट पर खनन न होने से पिछले दो माह बालू की कीमत आसमान चूमने लगी थी। जरूरतमंदों को डंप कारोबारी मौके पर छह हजार रुपये की सौ फीट बालू दे रहे थे। लेकिन अब ई-टेंडरिंग के जरिए आवंटित हुए दो यमुना बालू घाटों पर खनन शुरू हो गया है। इसमें सरायअकिल थाने के कटैया व दिया घाट शामिल हैं। खनन शुरू होने के बाद आसमान चूम रहे बालू के दाम में एक से डेढ़ हजार रुपये की गिरावट आई है। चल रहे दोनो बालू घाटों पर चार से पांच हजार रुपये की सौ फिट की दर से बालू बिक्री की जा रही है। आवंटित अन्य दस घाटों पर खनन शुरू होते ही बालू के दामों में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
मंगलवार को चार बालू घाटों का टेंडर खुला है। इनमें एक में दो व एक में एक आवेदन आया है। दो आवेदन वाले बालू घाट की ऑनलाइन बोली गुरुवार को होगी। एक आवेदन वाले घाट पर डीएम के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राज रंजन, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed